logo

मां ने खेत से फूलगोभी तोड़ ली, बेटे ने खंभे से बांधकर पीटा; रिश्ता शर्मसार

uuuu2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
ओडिशा से एक रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां ने कलयुगी बेटे ने मां-बेटे के रिश्ते को तार-तार कर दिया। दरअसल, 70 साल की मां ने अपने बेटे की खेत से फूलगोभी तोड़कर खा लिया था। इससे गुस्साएं बेटे ने मां की खंभे से बांधकर पिटाई की। घटना को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान बीच-बचाव में आने वाले लोगों को भी बेटे के गुस्से का सामना करना पड़ा। इसी बीच किसी भीड़ से ही किसी ने पुलिस को मामले की जानकारी दे दी। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस को बुजुर्ग महिला की जान बचाई और उसे वसुदेवपुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। 


बहस के बाद मां को खंभे से बांधकर पीटा
मामला ओडिशा के केउनझार का है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो महिला ने अपने छोटे बेटे की खेत से फूलगोभी तोड़कर खा ली थी। जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया। दोनों के बीच जमकर बहस हुई। इसके बाद बेटे ने मां को खंभे से बांधकर बेरहमी से उसकी पिटाई की। इस दौरान बुजुर्ग महिला को बचाने आ रहे गांववालों को भी उसने नहीं बख्शा, युवक ने गांववालों को भी धमकी दे डाली। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को बचाया। उसे वासुदेवपुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। 


महिला ने कराया शिकायत दर्ज 
पुलिस ने बताया कि महिला की ओर शिकायत दर्ज कराया गया है। उसके बेटे पर संबंधित धारा लगाकर हम कार्रवाई करेंगे। फिलहाल दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद पुलिस अपनी छानबीन कर रही है।